Monday, June 30, 2025

Telangana chemical फैक्ट्री में धमाका, कई लोगों की मौत




हैदराबाद: तेलंगाना में एक केमिकल फैक्ट्री में संदिग्ध रिएक्टर विस्फोट के कारण आग लगने से कई श्रमिकों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना सोमवार को पशमीलारम में सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में हुई।

तेलंगाना अग्निशमन अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया, "यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।"

मृतकों की संख्या अनिश्चित

बिस्फोट में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय मीडिया ने बताया है कि विस्फोट में कम से कम 10 मज़दूर मारे गए हैं।

एक समाचार एजेंसी के अनुसार विस्फोट में 10 मज़दूर मारे गए हैं। हालाँकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। बचाव अभियान जारी है, अधिकारियों द्वारा जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने जानकारी देते हुए कहा कि प्लांट से शवों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "अभी तक हमें कोई शव नहीं मिला है, बचाव अभियान जारी है, हम कुछ समय में अपडेट करेंगे।"

विस्फोट के कारणों की जांच जारी

हालांकि विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि यह घटना रिएक्टर विस्फोट के कारण हुई होगी।

विस्फोट के कुछ ही देर बाद प्लांट में काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, विस्फोट की तीव्रता के कारण कई लोग मारे गए, घायल हुए और कुछ के मारे जाने की आशंका है।

No comments:

Post a Comment